संगड़ाह: सिरमौर जिला के शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले प्रायमरी स्कूल कायणू के अध्यापक 38 वर्षीय विजय सिंह कन्याल पुत्र जीवन सिंह की खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि, मंगलवार सुबह हर रोज की तरह स्कूल जाने पहले वह गांव के मंदिर में पूजा करने गए थे और रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरे। मंदिर के तंग रास्ते के नीचे गहरी खाई बताई जा रही है।
संगड़ाह अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है। विजय के निधन से उनके 4 बच्चों (2 बेटे व 2 बेटियों) के सिर से पिता का साया उठ गया।
पंचायत प्रधान विरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान केशव शर्मा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ की संगड़ाह इकाई ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को 25,000 ₹ की Immediate relief जारी की जा चुका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें