धार टिक्करी स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टिकरी जिला  सिरमौर की होनहार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा का परिणाम 100% रहा ।जिसमें मानसी सुपुत्री श्री मोहर सिंह ने 700 में से 627 अंक 90%लेकर प्रथम स्थान हासिल किया इसके साथ ही अंजली ठाकुर सुपुत्री श्री ओमप्रकाश ने 700 में से 588 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया ।साक्षी ठाकुर सुपुत्री श्री प्रीतम पाल ने 700 में से 575 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टिकरी में लंबे अरसे से पांच विषयों के शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं परंतु इसके बावजूद भी बच्चों ने खुद को साबित कर दिखाया इन बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता है इन बच्चों ने इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों से मिले सहयोग को दिया ।विद्यालय प्रधानाचार्य बंसीलाल नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष 


धनेश्वर ठाकुर ने विद्यालय के बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर सभी बच्चों को इनके अध्यापकों को, विद्यालय परिवार और अभिभावकों  को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ