सिरमौर जिला के नाहन में राहुल गांधी ने तो ठगी की सभी हदें पार कर दी: भाजपा

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने सिरमौर जिला के नाहन में राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप शो करार दिया है और कहां की उसे रैली में मोदी की रैली के मुकाबले एक चौथाई लोग भी शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिरमौर और प्रदेश की विकास की बात करने की बजाय अदानी और अंबानी पर ही अनाप-शनाप भाषण दिया। मेलाराम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर फिर से जिले की महिलाओं को ठगने और गुमराह करने का काम कर रही  है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता गांव गांव में जाकर महिलाओं को उसी तर्ज पर फिर से प्रतिमा ₹1500 देने का झूठा वादा करके और फर्जी फॉर्म भरवा के गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जिस प्रकार उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पहले ही कैबिनेट में महिलाओं को प्रतिमा ₹1500 देने की गारंटी दी थी।

 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो ठगी की सभी हदें पार कर दी है जब उन्होंने हिमाचल में अपनी रैली के दौरान अनेक जगह हर घर की प्रत्येक महिला को प्रतिमाह खटाखट खटाखट 8500 रुपए देने की झूठी गारंटी दे दी है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेसी नेताओं के झूठे बहकावे में ना आए और अपने क्षेत्र के विकास और राष्ट्र के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर कांग्रेस की झूठी गारंटी का करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि जनता को अपना वोट डालने से पहले इस बात का आकलन करना चाहिए कि किस राजनीतिक दल के शासनकाल में देश की सेनाओं का मनोबल ऊंचा हुआ, भ्रष्टाचार कम हुआ आम जनता को उनके घर द्वार पर किसान निधि मिली, गैस सिलेंडर मिले, गरीब और वंचित वर्ग को लाभ मिले, और हकीकत में सरकार की योजनाओं का लाभ सही मायने में आम लोगों तक पहुंचा। 

उन्होंने कहा कि यह सब विकास भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है और जब से प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से समूचे राज्य में विकास ठप होकर रह गया है सड़कों के बुरे हाल है, सरकारी संस्थानों में स्टाफ नहीं है और आम जनता हर प्रकार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में हाटी समुदाय के बेरोजगार युवा अनुसूचित जनजातीय दर्जा मिलने के बाद भी अपने प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। 

भाजपा प्रवक्ता ने महिलाओं युवाओं और आम लोगों से आग्रह किया कि वह कांग्रेस सरकार के कुशासन और आम लोगों के साथ की गई ठगी का करारा जवाब 1 जून को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालकर दें ताकि देश में विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार को पुनः सत्तासीन किया जा सके।

टिप्पणियाँ