श्री रेणुका जी : झील मे डूबा पच्छाद निवासी , सेना के गोताखोर की मदद से निकाला जा सका शव

श्रीं रेणुकाजी।
हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थल रेणुका जी झील में डूबे पच्छाद तहसील के शीरत गांव के 52 वर्षीय विश्व देव का शव आज बुधवार को दूसरे दिन सेना के गोताखोर की मदद से निकाला जा सका। मृतक के बेटे जगदीप ने बताया कि, झील के किनारे टंगे हुए कपड़े व मोबाइल  मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी तो वह कल मंगलवार शाम ही रेणुका जी पंहुच गए थे। उन्होंने कहा कि, पिता जी 2017 मे मां के घर छोड़ने अथवा भागने से परेशान तो थे, मगर वह आत्महत्या जैसा कदम उठाएंगे ऐसी उम्मीद नहीं थी। 

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि, शव का पोस्टमार्टम कल गुरुवार को हो पाएगा और रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही जानकारी दी जा सकेगी। गौरतलब है कि, इससे पहले भी यहां कुछ लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

टिप्पणियाँ