सराहां चंडीगढ़ रोड की दुर्दशा को लेकर एक्सईएन से की भेंट

 


सराहां चंडीगढ़ सड़क की वर्तमान स्थिति को लेकर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त व समाज सेवक सुरेंद्र चौहान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को  लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन  दलीप कौंडल से मुलाकात की  तथा उन्हें रोही से काटली व खड़का खेच से टुंडा पत्थर तक सड़क की खराब स्थिति के बारे में अवगत करवाया 

 साथ ही विधायक प्राथमिकता में इस सड़क  को लेने के बाद हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी ली । कार्यकारी अभियंता ने शिष्टमंडल को बताया कि उक्त सड़क जो 42 किलोमीटर हैं का डीपीआर बनाकर नाबार्ड को भेजा गया था। इसकी अनुमानित राशि अधिक होने के कारण पास न हो सका था। अब इस सड़क को दो फेस में बनाया जाएगा। फेस 01 में 0 - 21 किलोमीटर व 02 फेस में 22  -  42 किलोमीटर तक बनाया जाएगा।  इन दोनो कार्यों की डी पी आर एक सप्ताह में तैयार हो कर स्वीकृति हेतु भेज दी जाएगी और शीघ्र अति शीघ्र इस कार्य की   औपचारिकताओं को पूरा कर कार्य शुरु कर दिया जाएगा। किला क्लांच –डुंगा घाट सड़क में जमीन की गिफ्ट डीड बनाने का कार्य भी प्रगति पर है व डूंगा घाट से रामघाट तक डी.पी. आर. पुरी हो गई। इसका कार्य भी शीघ्र शुरु कर दिया जाएगा। सराहां मताहन सड़क को पक्का करने को भी योजना तैयार है।इस दौरान उनके साथ सोहन लाल नागवान भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ