सराहां 8 मई
राजीकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिरमौरी मन्दिर का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।विद्यालय के 10 छात्रों ने इम्तिहान दिया था जिनमे से 8 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर परीक्षा उतीर्ण की।कोमल कश्यप ने 667 अंक लेकर विद्यालय में पहला,हर्षित पुंडीर ने 642 अंक लेकर दूसरा व वैष्णवी गौतम ने 593 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के दो छात्रों ने गणित विषय मे शत प्रतिशत व दो छात्रों ने कला विषय मे शतप्रतिशत अंक प्राप्त किये।विद्यार्थियों की इस सफलता से पुरे विद्यालय व अभिभावकों में खुशी का माहौल है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें