- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 7 मई
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें डी ए वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत ,गणित और आई टी जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हिंदी विषय में विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए कक्षा में मुस्कान ने 97.71% अंक प्राप्त करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया वहीं सारांशिका अंगरिया 97.42% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही तथा महक शर्मा 97.28%अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के प्रबंधक विशाल पुंडीर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को सन्देश दिया कि अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करें, यदि आप सपना देख सकते हैं तो आप उसे पूरा भी कर सकते हैं।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें