पच्छाद कॉंग्रेस ने सराहां में खोला अपना चुनाव कार्यालय

 


सराहां 9 मई 
 आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस ने सराहां में अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है।ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष रणधीर सिंह पँवार के नेतृत्व में उपमंडल पच्छाद में जॉन अध्यक्षो,बूथ अध्यक्षो व बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं के साथ नुक्कड़ सभाएं करने के पश्चात 10 व 11 मई को उपमंडल राजगढ़ में ऐसी नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी।जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार ने बताया कि वो प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व केंद्र सरकार के तानाशाह रवैये तथा बेरोजगारी ,महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनता के समक्ष जाएंगे।इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर,कॉंग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव दयाल प्यारी सहित पूरी टीम पार्टी के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार में जोर शोर से डटी हुई है।


टिप्पणियाँ