कन्या स्कूल सराहां का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार

 सराहां 8 अप्रैल

हिमाचल प्रदेशः स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किये गये दसवीं कक्षा के परिणाम में राजीकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां का परिणाम अति प्रशंसनीय रहा।विद्यालय की 36 छात्राओ ने परीक्षा दी जिसमे अनांशि ठाकुर ने 684 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया


,दिशु कुमारी ने 659 अंक प्राप्त कर दूसरा व साक्षी ने 649 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की 4 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।

  विद्यालय की तीन छात्राओं ने गणित विषय मे व एक छात्रा ने हिन्दी विषय मे शतप्रतिशत अंक प्राप्त किये।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने छात्राओ की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी लग्न व मेहनत अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन व अभिभावकों की कर्तव्यपरायणता को देते हुए सभी छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय की अन्य छात्राओ को भी इसी प्रकार से पढ़ाई में रुचि लेने के साथ साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया।इस अवसर पर  उन्होंने  अव्वल रही छात्राओ को नगद इनाम व बेग  वितरित किये तथा अपने स्टाफ की भी पीठ थपथपाई।विद्यालय के इस बेहतरीन परिणाम से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन दत व सभी सदस्यों ने छात्राओ की इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ