>
डी ए वी स्पोर्ट्स कलस्टर-5 खेल कूद प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल सराहां ने योगा में अंडर-17 लडकों के वर्ग में जिता पहला स्थान तथा अंडर17 लडकियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता का आयोजन एम आर ए डी ए वी सोलन में दिनांक 21 जून को हुआ था । जहां पर सिरमौर व सोलन जिला के सभी डी ए वी स्कूलों ने भाग लिया। योगा अंडर 17 लड़कों के वर्ग में (अरनव, वैदांश,अथरव, शिवम,) का चयन अब राज्य स्तर के लिए हो गया है । कुश्ती वर्ग में भी मेहुल, यशस् व वंशित का चयन राज्य स्तर के लिए हो गया है। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर स्कूल में खुशी का माहौल है । स्कूल के प्रबंधक विशाल पुंडीर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो हमने कामयाबी की और पहला कदम बढ़ाया है हमारा उद्देश्य नेशनल तक जाना है ,जिसके लिए सभी जी तोड़ मेहनत करेंगे वह अपने स्कूल को आगे बढ़ाएंगे । इसी तरह से कड़ी मेहनत करके हम कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं तथा दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल रख सकते हैं साथ ही स्कूल के प्रबंधक विशाल पुंडिर ने सभी विधाथियो को बहुत-बहुत बधाई दी और नेशनल के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें