सराहां 15 जून
उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाले डिंगर सिक्कन गांव के निवासी 68 वर्षीय महेंद्र सिंह ठाकुर के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।गौरतलब है कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह ठाकुर एक प्रगतिशील किसान थे और इलाके की प्रमुख नगदी फसल टमाटर को सबसे पहले अपने इलाके मे लगाकर उन्होंने बाकी किसानों को भी प्रोत्साहित किया।किसानों की फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिये वो आड़ती का कार्य भी करते थे।वो भारतीय जनता पार्टी से काफी लंबे समय से जुड़े रहे और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।जानकारी देते हुए उनके सपुत्र व भाजपा के युवा नेता विजय ठाकुर ने बताया कि वो काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे जहाँ वीरवार रात्रि 11 बज कर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें