गिरी पार क्षेत्र के ओबीसी श्रेणी के भाट ब्राह्मण कल्याण सभा की आम बैठक मां भंगायनी मंदिर परिसर हरिपुरधार में हुई संपन्न

सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र  के ओबीसी श्रेणी के भाट  ब्राह्मण कल्याण सभा की आम बैठक गत दिवस मां भंगायनी मंदिर परिसर हरिपुरधार में संपन्न हुई जिसमें सिरमौर जिला की गिरी पार क्षेत्र शिलाई, रेणुका, संगड़ाह, नोहराधार और राजगढ़ से लगभग चार दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया l गिरी पार भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई  l इस आम बैठक में सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि ओबीसी वर्ग के समस्त समुदाय को केंद्र सरकार द्वारा घोषित अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होने में ही लाभ है   बैठक में चर्चा के दौरान सभी प्रबुद्ध जनों के साथ विचार विमर्श के बाद के तथ्य सामने आए की ओबीसी एक साधारण श्रेणी है जिसमें से किसी भी समय भाट ब्राह्मण लोगों को बाहर किया जा सकता है जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होने के उपरांत यहां के लोगों को पुश्त दर पुश्त अनेक लाभ प्राप्त होने से इस समुदाय के विकास के लिए अनेक प्रकार के आयाम खुलेगें l  

बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में ओबीसी श्रेणी के कल 51 जातियों में से 13 जातियों को पहले ही बाहर कर दिया गया है और गिरी पार के भाट्ट ब्राह्मण की शैक्षणिक और आर्थिक स्तर बढ़ने के उपरांत इन्हें भी किसी भी समय ओबीसी श्रेणी से बाहर किया जा सकता है  l ऐसे में इस समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में रहने से ही फायदा है  l  बैठक में विस्तृत चर्चा के उपरांत यह तथ्य सामने आए कि ओबीसी में मात्र सरकारी नौकरी में ही आरक्षण का लाभ मिल रहा है जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग में बच्चों की उच्च स्तर तक निशुल्क शिक्षा, सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए  कृषि बागवानी उद्योग इत्यादि के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण आदि की अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी इसके लिए इस समुदाय के लोगों ने वर्षों से कड़ा संघर्ष किया था l

 बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की ओबीसी वर्ग के कुछ लोगों द्वारा हिमाचल उच्च न्यायालय में अपने को अनुसूचित जनजाति वर्ग से बाहर किए जाने की रिट पिटीशन को भाट्ट ब्राह्मण कल्याण पंजीकृत सभा द्वारा चुनौती दी जाएगी और इसके लिए भाट ब्राह्मण कल्याण सभा हाटी समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी  l  बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की भाट ब्राह्मण कल्याण सभा के समस्त कार्यकर्ता गांव गांव जाकर अपने समुदाय के समस्त लोगों को इस बारे जागरूक करेंगे जिन्हें कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा भ्रमित करने की चेष्टा की जा रही है

इस बैठक मे क्षेत्र कि 154 पंचायतो के अंतर्गत बिभिन्न भाट खैलो मे से लगभग 16  से अधिक खैलो ने भाग लिया। जिनमे कणयाल, खदराई,शुणकुटा, रोईयाण,बिजोऊ, ठणवाल,पाबूच, भलोऊ,झौवाण, थनगवाल,धौताल,कढ़ेल,चाईक, मालपेऊ, टिपरेचू,नोइणाऊ(नौटियाल) आदि भाटो ने उसमे भागीदारी सुनिश्चित की। 
बैठक के दौरान गिरिपार क्षेत्र को पांच खंडो - शिलाई, संगडाह, राजगढ, तिलोरधर, पावटा साहिब मे बिभाजित किया गया तथा प्रत्येक खंड मे एक अध्यक्ष और एक महासचिव की नियुक्तियां सर्व सहमति से की गयी।  बैठक के दौरान भाट कल्याण समिति के महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें समाज को एकजुट करना होगा और आपसी आत्मीयता की भावना को मजबूत करना होगा ताकि ब्राह्मण समाज एकता के सूत्र मे बंधा रहे।

अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ के इलावा बैठक मे महासचिव ॐ प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष श्री आत्मा राम शर्मा, दीप चंद शर्मा उपाध्यक्ष,  मीडिया प्रभारी   मेला राम शर्मा  , शिवानंद शर्मा  मुख्य सलाहकर ,  कृष्ण दत्त शर्मा, बलवीर शर्मा , हीरापाल शर्मा , मोहन लाल शर्मा , विजय भारद्वाज , आत्मा राम , ईश्वरचंद , सोम प्रकाश शर्मा, गोपाल शर्मा , बस्ती राम शर्मा , दया राम,  हरिन्द्र कुणयाल, अभिषेक शर्मा,  जाती राम शर्मा ,  हेत राम भारद्वाज,  बस्ती राम शर्मा, तोता राम ,  ब्रह्मानंद शर्मा जी,भगत राम शर्मा , रामस्वरुप शर्मा आदि अनेक सदस्य ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

टिप्पणियाँ