- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 25 जून महिला एवम बाल विकास के अधीन बाल विकास परियोजना अधिकारी , पच्छाद के द्वारा विभागीय दिशा निर्देशों की अनुपलना में दिनांक 24 से 28 जून,2042 को बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सप्ताह के आयोजन किए जाने की कडी में पी सी पी एन डी टी एवम एम टी पी एक्ट बारे मंगलवार को सराहा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे पंचायत प्रधान, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रजत,आयुर्वेद खंड अधिकारी डॉक्टर मंजू शर्मा,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिका, समस्त वृत पर्यवेक्षक पच्छाद खंड एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं एवम स्थानीय महिलाओं सहित 110 लोगों ने भाग लिया।सर्वप्रथम दीपक चौहान ,बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद ने उपस्थित मुख्य वक्ताओं सहित उपस्थित सहभागियों का स्वागत किया एवम अपने संबोधन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कारण एवम उद्देश्यों तथा अभियान को सफल बनाने हेतु विभाग द्वारा की गई गतिविधियों बारे उपस्थित समूह को बताया तथा बेटियों एवम महिलाओं के हित और उत्थान के लिए विभागीय योजनाओं बारे संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई।उसके बाद आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिका ने महिलाओं को बेटियों के महत्व एवम किशोरावस्था के दौरान आने वाली परेशानियों तथा उनके निराकरण बारे महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने भ्रूण हत्या की रोकथाम बारे सरकार द्वारा दिए गए प्रावधानों के विषय में गहन रूप से चर्चा एवम उपस्थित महिला समूह से उनके द्वारा प्रश्नों का तथ्यों सहित जवाब दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजत ने PCPNDT एवम MTP act में सरकार द्वारा दंडात्मक प्रावधानों बारे विस्तार से बताया।उनके द्वारा सूचित किया 20 सप्ताह बाद गर्भपात अवैध होता है,वह केवल कुछ परिस्थितियों में चिकित्सकों की निगरानी में ही हो सकता है।उन्होंने यह भी बताया की अनचाहे गर्भपात हेतु चिकित्सकों की सलाह पर ही गर्भपात दवाई को उपयोग में लाना चाहिए तथा अनचाहे गर्बाधान रोकने के लिए गर्भ निरोधक तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। अंत में ग्राम पंचायत प्रधान सूर्ति चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में पंचायत के द्वारा की गई गतिविधियों का ब्यौरा दिया एवम अपने अनुभवों को उपस्थित महिला समूहों से सांझा किया।उनके द्वारा पेड़ों के काटने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की भरपाई हेतु प्रत्येक बेटी के जन्म पर एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम जारी रखने को कहा एवम पंचायत के सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया।इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ तथा पोषण अभियान के गीत प्रस्तुत किए।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें