संगडाह (सिरमौर)। प्राइमरी पाठशाला सैंज में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से तपेंदर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में करीब 40 अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के वर्तमान अध्यक्ष पकज ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष तपेंद्र सिंह को बधाई दी। सुभाष, देवराज, नीरज, सुषमा, करिश्मा को सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर अभिभावक ने अध्यक्ष व सभी सदस्यों को बधाई दी । विद्यालय के सी एच टी बाबूराम शर्मा व सभी अध्यपकों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें