खंड स्तरीय टी बी फोरम की बैठक

 


उपमंडलाधिकारी कार्यालय पच्छाद में खंड स्तरीय टी० बी० फोरम की बैठक तहसीलदार पच्छाद प्रवीण चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को सराहन  में संपन्न हुई। इस बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉक्टर रजत कुमार चंद्र, खंड विकास अधिकारी रमेश वर्मा, सी डी पी ओ दीपक चौहान, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डाक्टर मीनू, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, बी ई ई ओ फोरम व आई  टी आई के प्रभारी के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य परवेक्षक नरवीर कुमार शर्मा व शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे। 

बैठक में टी बी फोरम ने निर्णय लिया कि टी बी के अन्मुलन के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सभी विभाग सुनिश्चित करे व अधिक से अधिक बलगम के नमूनों की जांच करवाई जाए। ताकि समय रहते बीमारी का पता लग सके । इस मुद्दे पर सभी विभागो ने अपनी सहमति जताई।  टी बी के मरीजों को सरकार द्वारा दी जा रही सहायता को समय पर उन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया और यह निर्णय लिया गया कि ग्राम सभाओं में व स्कूल और कॉलेज में जा कर जागरूकता करवाई जाए। 
 इसके अलावा विगत वर्षों में टी बी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और सभी विभागो ने अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ