लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा धौला कुआं से नाहन तक एक मोटरसाइकिल रैली का किया आयोजन
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा धौला कुआं से नाहन तक एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने की।
जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य सिरमौर जिला की जनता और विशेष कर युवा शक्ति का आभार व्यक्त करना था जिनके अथक प्रयासों से सिरमौर जिला की पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री सुरेश कश्यप को भारी मतों से लीड प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस मोटरसाइकिल रैली में जिला भर से लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया और यह रैली लगभग 30 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करके जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यालय के सामने खत्म हुई।
इस रैली में सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया । उन्होंने कहा कि युवाओं के कड़े परिश्रम और दिन रात मेहनत के कारण सिरमौर जिला की पांचो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली है और इसके लिए उन्होंने सिरमौर की जनता का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें