सराहा 14जुलाई। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उप चुनाव मे देहरा व नालागड़ से कांग्रेस की भारी मतों से जीत दर्ज करने पर हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य व बाग पशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ओर नव निर्वाचित दोनो माननीय विधायकों कमलेश ठाकुर और हरदीप बाबा को बहुत बहुत बधाई दी है। प्रैस को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रबुद्ध मतदाताओं ने धन-बल पर जनबल की जीत पर अपनी मुहर लगाकर ये जता दिया कि दल बदलुऔं की राजनीति मे कितनी अहमियत है। इन चुनाव से हिमाचल प्रदेश सरकार मे माननीय मुख्य मन्त्री सुखविंदर सिंह सुखु को और ज्यादा मजबूती मिली है। माननीय मुख्य मन्त्री और अन्य सभी कांग्रेस नेताऔ ने पार्टी व प्रत्याशीऔ का सकारात्मक चुनाव प्रचार प्रसार किया और दोनो चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भारी जन समर्थन से विजयी होकर हिमाचल प्रदेश विधान सभा मे पहुंचे व कांग्रेस सरकार को तोड़ने की कोशिश करने वालो को करारा जवाब हिमाचल की जनता ने दिया और साजिश रच कर सरकार को गिराने वालों को अग्निवीर बना कर घर बेठा दिया और दलबदलु नेताओ को सन्देश भी दिया ताकि भविष्य मे इस तरह का गलत कदम उठाने वालों का क्या हश्र होता है। राजेश्वरी शर्मा सदस्य हिमाचल प्रदेश सरकार महिला कल्याण बोर्ड ने बताया कि देहरा से कमलेश ठाकुर के चुनाव जीतने से प्रदेश की महिलाओ का मनोबल बढ़ा हे । उन्हें उम्मीद है कि नव निर्वाचित विधायक विधान सभा में प्रदेश की महिलाओ के हितों को सर्वोपरि रखेंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें