सिरमौर जिला के संयुक्त पटवारी एवम कानूनगो महासंघ ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध उग्र किए तेवर*

 *संयुक्त पटवारी एवम कानूनगो महासंघ ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध उग्र किए तेवर*

सराहां 15जुलाई


प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग के पटवारियों व कानूनगो का स्टेट कैडर घोषित करते ही जिला सिरमौर संयुक्त पटवारी एवम कानूनगो महासंघ आरपार की लड़ाई के मूड में आ गया है। सोमवार को राजस्व कर्मियों ने सारे आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप एग्जिट कर दिए तो ऑनलाइन कार्य भी बंद कर दिए। इससे आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवम कानूनगो महासंघ के सिरमौर जिला अध्यक्ष भगत सिंह  की अगुवाई में महासंघ ने एसडीएम कार्यालय पच्छाद के सभागार में  मीटिंग कर प्रदेश सरकार के फैसले के  विरुद रोष प्रकट किया व तहसीलदार पच्छाद के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस निर्णय को अविलंब वापिस लेने की मांग की।  भगत सिंह ने कहा कि पटवारी सिर्फ आपदा प्रबंधन के ही कार्य देखेंगे और सत्रह जुलाई को कुल्लू में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी।इस अवसर और कानूनगो  भगत सिंह,ओम प्रकाश अनुराधा पूरी,पटवारी अमर सिंह,मनोज शर्मा,सतीश कुमार ,राय सिंह,संदीप कुमार,नरदेव सिंह,चेतन चौहान,गोपाल सिंह,कपिल देव,आयुष पुंडीर,सुनील कुमार,गुरमीत सिंह, मेघा ठाकुर,कुमारी प्रतिभा शर्मा  मौजूद थे।

टिप्पणियाँ