सराहां 27जुलाई
पच्छाद पुलिस के प्रयत्न से गत 6माह से अपने परिजनों से बिछड़े मानसिक रोग से ग्रस्त पवन अपने परिजनों से मिलने में कामयाब हो सका।आखिरकार एच ए आई नरेश शर्मा की मेहनत रंग लाई।गोर तलब हे की सराहा बाजार में एक व्यक्ति काफी समय से घूम रहा था जो बहुत कम बातचीत करता था।जिसके बारे में गत 25जुलाई को जायका भोजनालय में खाना खाने के दौरान भोजनालय के मालिक सुशील शर्मा ने एच ए एस आई नरेश शर्मा को जानकारी दी की यह व्यक्ति अपने आप को मुरैना मध्यप्रदेश का बताता है। एस एच ओ पच्छाद से मश्बरा करने के उपरांत करीब दो घंटे बातचीत करने पर उन्हें मालूम चला कि यह व्यक्ति पवन पुत्र चमन सिंह गांव टिकेट गड़ी पंचायत बेला गांव व थाना केला रस का ही।उसके थाने व पंचायत में इंटरनेट की मदद से काफी मुश्कत के बाद उसके प्रधान गिरिराज से संपर्क हुआ जिसको व्हाट्सएप पर फोटो भेजने पर उसकी शिनाख्त हो गई।शनिवार को उसका भाई रविंद्र सिंह पच्छाद पुलिस स्टेशन पहुंचा जहां उसे जरूरी हिदायते दे कर पवन को उसके हवाले कर दिया गया।इस अवसर पवन के परिजनों ने एच ए एस आई व पच्छाद पुलिस के सहयोग की प्रशंसा की व पवन को लेकर उसका भाई खुशी खुशी अपने घर लोट गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें