एस वी एन स्कूल सराहां में स्काउट एंड गाइड कैंप

 


एस वी एन पब्लिक हाई स्कूल सराहां में स्काउट एंड गाइड कैंप का शुभारंभ हुआ जो की  तीन दिन 15जुलाई से 17जुलाई तक चलेगा जिसमें पांचवी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के छात्र विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ  पुष्पराज शर्मा स्टेट सेक्रेटरी हिमाचल प्रदेश ने किया । उन्होंने बच्चों को स्काउट एंड गाइड के बारे में जानकारी दी तथा इसके उद्देश्य तथा भविष्य में इसके लाभ के बारे में बताया तथा उन्होंने बच्चों को बताया कि स्काउट एंड गाइड सरकारी क्षेत्र में भी आपको पांच अंक दिलाएगा । साथ में आए जगत राम सचिव हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला सिरमौर, वीरेंद्र कपूर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति स्टेट वाइस प्रेसिडेंट जिला सचिव हिंदुस्तान  स्काउट ऐंड गाईड जिला सिरमौर, मिस्टर वरुण मिन्हास हिंदुस्तान स्काउट ऐंड गाईड कमिश्नर सोलन, हिमाचल प्रदेश चंद्रशेखर परमार आईटी सेल प्रभारी मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित हुए। स्कूल प्रबंधक  महेंद्र पाल नेहरू, स्कूल सलाहकार  सुंदर आर्या,स्कूल प्रधानाचार्य डॉ रागिनी भटनागर तथा स्काउट एंड गाइड के इंचार्ज  सविता शर्मा,  सचिन गौतम  उपप्रधानाचार्य संजना शर्मा सहित समस्त अध्यापक वर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहा।


टिप्पणियाँ