सड़क हादसा: रात को धुंध की कारण हुआ सड़क हादसा, 100 मीटर खाई में गिरी गाड़ी, एक व्यक्ति की मौत

हरिपुरधार, 06 अगस्त 2024
हरिपुरधार रेणुकाजी मार्ग पर बाजार के करीब एक किमी दूर कूड़ा डंपिंग स्थल से समीप एक बुलेरो केंपर के करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा देर रात करीब 12 बजे के आस पास पेश आया है। 
जानकारी के मुताबिक खड़ाह निवासी 34 वर्षीय कमल ठाकुर अपने घर की तरफ जा रहा था। रात के समय धुंध होने के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो कर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। लोगो को हादसे का पता मंगलवार  सुबह लगा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कमल ठाकुर  गाड़ी के नीचे फंसा हुआ था। उसे गाड़ी के नीचे से निकालनें में पुलिस व स्थानीय लोगो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कमल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए संगड़ाह भेजा। पोस्टमाटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कमल ठाकुर हरिपुरधार में करियाना की दुकान करता था। नायब तहसीलदार हरिपुरधार संतोष कुमारी ने बताया कि मृतक के आश्रितों को 10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।


पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर छानबीन शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ