जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में 78 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उप मंडल अधिकारी संगड़ाह सुनील कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्र के सम्मान में हिमाचल प्रदेश पुलिस, NCC व NSS cadets द्वारा सलामी ली। इस मौके पर आजादी के लिए संघर्ष करने वाले व बलिदान देने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि ने हरियाली मेला का शुभारंभ किया गया ।
उप मंडल अधिकारी ने अपने संबोधन में राष्ट्र को प्रगतिशील से अति की प्रगतिशील होना बतलाया तथा लोगों को आपदा के समय उचित कदम उठाने के बारे में जागरूक किया और शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने व पर्यावरण को बचाने व अधिक अधिक से पेड़ लगाने बारे जागरूक किया।
उप मंडल अधिकारी ने अंत में अपने संबोधन में प्रदेश व देश की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बतलाया तथा राष्ट्र निर्माण में सभी के सहयोग की मांग की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें