शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद के वीर सपूत लांस नायक प्रवीन शर्मा के र्वीरगति पर गहरा शोक व्यक्त किया

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा भाजपा मंडल पच्छाद अध्यक्ष नरेंद्र गौसाई ने पच्छाद के वीर सपूत लांस नायक प्रवीन शर्मा जिन्होंने मां भारती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है के वीरगति पर गहरा शोक व्यक्त किया है कश्यप ने कहा की इस दुख की घड़ी में शहीद प्रवीण के परिवार के साथ पूरा देश व प्रदेश खड़ा है बता दें की पच्छाद के हब्बान  के पालू गांव के प्रवीन शर्मा शनिवार को जम्मू कश्मीर में उग्रवादियों के साथ एक मुठभेड़ में शहीद हो गए थे जिसको लेकर सांसद सुरेश कश्यप तथा भाजपा मंडल पच्छाद के  अध्यक्ष  नरेंद्र गौसाई ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा जताया है।

टिप्पणियाँ