महाविद्यालय संगड़ाह में मनाया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

 
संगड़ाह: राजकीय महाविद्यालय संगडाह में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एन एस एस प्रभारी संदीप कुमार कनिष्क के नेतृत्व में स्वयंसेवियों के मार्गदर्शन के लिए  साप्ताहिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में एन एस एस के 58 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस सत्र के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विषय के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार ने साइबर अपराध और उससे निपटने के उपाय ,युवाओं का देश की प्रगति में योगदान आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने बताया कि आजके  तकनीकी युग में साइबर ठगी से संबंधित अपराध एक आम बात हो चुकी है जिसका शिकार कोई भी व्यक्ति बन सकता है। हमें इससे निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा।
   अंत में एन एस एस प्रभारी संदीप कुमार कनिष्क ने मुख्य वक्ता  मनोज कुमार  का धन्यवाद करते हुए छात्रों को मोबाइल का सही प्रयोग करने तथा इस प्रकार चल रहे साइबर अपराध से स्टार्क रहने की सलाह दी इस सत्र का समापन राष्ट्रगान गान के साथ किया गया।

टिप्पणियाँ