एसवीएन स्कूल सराहां में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 


आज  दिनांक 15 अगस्त 2024 को एस 0 वी0 एन0 पब्लिक हाई स्कूल सराहां में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक  महेंद्र पाल नेहरू व विद्यालय सलाहकार  सुनंदा आर्या द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें भाषण , गायन, नृत्य  व समूह गान आदि शामिल है। इस अवसर पर  विद्यालय में पीटी एम अध्यक्ष  सतेंद्र पाल नेहरू व विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य   डॉक्टर रागिनी नेहरू भटनागर द्वारा बच्चों को देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय  के सभी अध्यापक गण जिसमे उप प्रधानाचार्य संजना शर्मा, सविता शर्मा, मधु गौतम, रंजीता वर्मा, प्रीतिका कुमारी, संध्या शर्मा, रीता नेहरू, हर्षिता, प्रियंका, अश्विनी कुमार, कृष्ण लाल पराशर, संजय शर्मा सहित गैर अध्यापक वर्ग में अशोक कुमार, कौशल्या देवी,विमला देवी और प्रेमलता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ