- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 23 अगस्त
सराहां ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक के 6 विद्यालयों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में बॉयज स्कूल सराहां ने पहला जबकि गर्ल्स स्कूल सराहां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर कन्या विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अभिलाष शर्मा ने कन्याओं द्वारा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्राओं को बधाई दी ।इस प्रतियोगिता के लिये विद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता खेम दत व अध्यापिका अंजू शर्मा ने टीम का कुशल मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर विद्यालय की 31 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें