हिमाचल पथ परिवहन निगम की लोकल रूट की बसें सराहाँ के पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरे, स्थानीय लोगों ने दिया ज्ञापन

सराहां 27 अगस्त                   
हिमाचल पथ परिवहन  निगम की लोकल रूट की बसें सराहाँ के पुराना बस स्टैंड  से होकर गुजरती थी जिनमे से अधिकतर अब पुराने बस स्टैंड नहीं आती हैं , जिसकी वजह से यात्रियों को विशेषकर मरीजों व उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  गौरतलब है कि पुराना बस अड्डे के साथ ही इस इलाके का एकमात्र सिविल अस्पताल है ,जिसमे उपमंडल पच्छाद की लगभग 34 पंचायतों के अतिरिक्त साथ लगती तहसील नाहन, जिला सोलन ,व पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा से सटे लोग भी उपचार करवाने के लिए इन्हीं बसों के द्वारा सराहाँ पहुंचते हैं |
 इन्हीं  बसों के पुराने बस स्टैंड न आने की वजह से मरीजों को नया बस स्टैंड या बाय पास चौक पर उतरना पड़ता है | 

जहां से पुराने बस स्टैंड की दुरी लगभग 1 किलोमिटर है | यहाँ पर न तो थ्री व्हीलर है और न ही रिक्शा की कोई व्यवस्था है |मज़बूरी में मरीजों को टैक्सी या प्राइवेट गाड़ियों की सेवा लेनी पड़ती है | जिसका  किराया कम से कम 250  रूपये है | ऐसे में इलाके की गरीब जनता  पर अतरिक्त बोझ पड रहा है | 

इससे पहले भी स्थानीय लोग इस समस्या को विभिन स्तर पर उठा चुके हैं , जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है |इसी विषय को लेकर स्थानीय ज़न प्रतिनिधियों व जनता ने एक ज्ञापन परिवहन मंत्री,डिविजनल मैनेजर शिमला व रीजनल मैनेजर  नाहन को भी रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा गत दिनों भेजा  था। जिसमे  निवेदन किया गया था कि जनहित में लोकल रूट की सभी बसों को सुबह व शाम  पुराना बस स्टैंड सराहाँ  से होकर जाने कि अनुमति प्रदान करें |इस विषय पर जब हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन स्थित कार्यालय के रीजनल मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि जन हित मे सराहां के अड्डा इंचार्ज को सभी लोकल बसों को पुराना बस स्टैंड में आने के निर्देश दे दिये गये है।जल्द ही हम यकीन करेंगे कि निर्देशो का उचित पालन हो रहा है।

टिप्पणियाँ