सराहां डिग्री कॉलेज बने एक मॉडल कॉलेज :,बाबू राम शास्त्री

 सराहां 28 अगस्त

सराहां का डिग्री कॉलेज जो एक मॉडल कॉलेज के रूप में स्वीकृत हुआ था ।प्रशासन व विभिन्न सरकारों की उपेक्षा के चलते यह कॉलेज आज एक साधारण कॉलेज ही बन कर रह गया है । सूत्रों के मुताबिक इसके लिये 18 करोड़ की पर्याप्त मात्रा  में धन राशि मुहैया होने के बावजूद भी उसका सही तरीके से इस्तेमाल नही हुआ और आज हालात यह है कि यहाँ अभी तक साइंस ब्लॉक ही नहीं बन पाया है।अभी भी इस महाविद्यालय को इसकी बाउंड्रीज का ही पता नही है। खेलो का पर्याप्त सामान होने के बावजूद यहाँ शारीरिक शिक्षा प्रदान करने वाले प्रवक्ता की पोस्ट ही नहीं है।इन्ही मुद्दों को लेकर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त, क्षेत्र के समाज सेवी व किसान सभा के अध्यक्ष बाबू राम शास्त्री की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय की प्रचार्य डॉ अनिता ठाकुर से मिला व उनके द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर को ज्ञापन दिया जिसमें इस महाविद्यालय की निशानदेही करवा कर जल्द से जल्द यहां साइंस ब्लॉक व ग्राउंड बनाने की अपील की।प्रतिनिधि मंडल ने यह भी मांग की कि यहाँ पर छात्राओं की संख्या 180 के लगभग है इसलिये उनके भविष्य को देखते हुए यहाँ छात्राओं के लिये एनसीसी विंग भी चलाया जाय।इसके अतिरिक्त यहां शारीरिक शिक्षा प्रदान करने के लिये शारीरिक शिक्षक का पद सृजित किया जाय।गौरतलब है कि इस महाविद्यालय में उपमंडल पच्छाद की 34 पंचायतों के अतिरिक्त तहसील नाहन, सोलन जिला व पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ लगते इलाको के छात्र पढ़ने आते है।लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने पर उन्हें यहां से पलायन करना पड़ रहा है।यहां पर छात्राओं की संख्या अधिक है।और साइंस ब्लॉक न होने के कारण उन्हें विज्ञान के विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ रहा है।स्थानीय लोगो मे इस बात को लेकर खासा रोष है कि सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में धन दिय जाने के बावजूद  तथा स्थानीय लोगो द्वारा स्वेच्छा से जमीन दिये जाने के बावजूद इतने वर्षों में यहाँ पर निशानदेही क्यों नही हो पाई और भवन का निर्माण क्यों नही हुआ।प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि यह सुनिश्चित किया जाय कि यह कॉलेज एक मॉडल कॉलेज ही बने और जो सुविधाएं एक मॉडल कॉलेज में होती है वो सभी इस कॉलेज में उपलब्ध हो।उन्होंने पर्याप्त मात्रा में धन होने के बावजूद इसके दुरुपयोग करने पर भी सवालिया निशान लगाए व इसकी जांच करने की अपील की।प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के महासचिव क्षमा दत,राम लाल,महेंद्र पाल नेहरू,आयुष सहित कई लोग मौजूद थे


टिप्पणियाँ