संगडाह: रेणुका भाजपा मंडल की बैठक में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, लोकसभा चुनाव के हिसाब किताब को लेकर हुआ विवाद

सिरमौर जिला के संगड़ाह  में भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में आयोजित रेणुका भाजपा मंडल की बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के हिसाब किताब के बारे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए । 

 प्रदेश भाजपा सचिव मुनीश चौहान की अध्यक्षता  और रेणुका में भाजपा सदस्य था अभियान के प्रभारी सतीश ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक के अंत में जब कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने  रेणुका मंडल कार्यकारिणी से लोकसभा चुनाव के दौरान हुए खर्चो का विवरण मांगा तो मंडल अध्यक्ष आग बबूला हो गए और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गए । इस बीच कुछ भाजपा नेताओं और भाजपा  प्रत्याशी नारायण सिंह द्वारा बीच बचाव करने के बाद मामले  को  मुश्किल से शांत किया गया और झड़प होने से बच गई । 

गौरतलाप है कि आज रेणुका भाजपा मंडल द्वारा आगामी 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाए जाने बारे प्रदेश और जिला भाजपा के निर्देशों पर बैठक का आयोजन किया गया था परंतु उक्त बैठक भी लगभग फ्लॉप शो रही क्योंकि इस बैठक में रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र के 130 बूथ अध्यक्षों में से मात्र 25 30 बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए ही बैठक में भाग लेने पहुंचे जबकि कुछ एक मंडल के और जिला तथा प्रदेश के पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेने आए परंतु 130 में से 100 से अधिक बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए बैठक से नदारद रहे। कुछ भाजपा नेताओं ने बैठक में यह भी मुद्दा उठाया कि मंडल के पदाधिकारी द्वारा इस बैठक बारे बूथ अध्यक्षों बूथ पालकों को और कार्यकर्ताओं को मात्र व्हाट्सएप पर संदेश भेज कर ही सूचना दी गई और किसी को एक फोन करके भी बैठक की सूचना नहीं थी जिस कारण एक से अधिक बूथों के प्रतिनिधि बैठक में पहुंच ही नहीं पाए। बैठक समाप्त होने के बाद जब कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंडल पदाधिकारी से लोकसभा चुनाव के बारे में समीक्षा बैठक आयोजित न करने और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा मुहैया कराए गए धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया तो इस पर भाजपा के वर्तमान मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई जिस पर मंडल अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता को के साथ गाली गलौज कर हाथापाई करने की चेष्टा की परंतु रेणुका के प्रत्याशी नारायण सिंह और कुछ अन्य भाजपा नेताओं द्वारा बीच बचाव करने के उपरांत बड़ी मुश्किल से मामला शांत हो पाया । 

अब इस बैठक के फ्लॉप शो होने से इस बात पर भी कुछ भाजपा नेता चिंतित पाए गए  कि भाजपा मंडल की अव्यवस्था के चलते कहीं सदस्यता अभियान सिरे भी चल पाएगा या नहीं।

टिप्पणियाँ