रेणुका बांध जन संघर्ष समिति के गांव चलो अभियान के तहत सियूं गांव में बैठक

संगड़ाह, 13 अगस्त, 2024
श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति द्वारा चलाए गए गांव चलो अभियान के चौथे दिन संगड़ाह पंचायत के ग्राम सियूं में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम सियूं कांडवा, कुंटी, चौल आदि गांव के दर्जनों विस्थापितों ने भाग लिया। संघर्ष समिति अध्यक्ष योगेंद्र कपिल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बांध प्रबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि 
बांध प्रबंधन के महाप्रबंधक आर के चौधरी ने गत वर्ष 29 सितंबर को ग्राम सियूं में आयोजित बैठक में विस्थापितों को आश्वासन दिया था कि उन्हें एक माह का समय दिया जाए वह विस्थापितों कि प्रत्येक समस्या का समाधान एक माह के भीतर कर देंगे लेकिन एक वर्ष बीतने जा रहा है उनके द्वारा विस्थापितों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिस कारण विस्थापितों में बांध प्रबंधन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जो लोग डूब क्षेत्र में रह रहे हैं तथा कई सदियों से यहां पर अपना जीवन बसर कर रहे हैं इसके अलावा काश्तकारों मुजारो व वन भूमि में रह रहे लोगों को पूर्ण विस्थापित का दर्जा मिलना चाहिए। संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह तोमर एवं महासचिव संजय चौहान ने कहा कि उनके सब्र का बांध टुटता जा रहा है क्योंकि बंद प्रबंधन अपने वादे पर कहीं भी खड़ा नहीं उतरा है उन्होंने बताया कि विस्थापितों के छात्रों के लिए हाल ही में आईटीआई के फॉर्म निकले थे लेकिन बांध प्रबंधन द्वारा फार्म भरने की अंतिम तिथि के एक दिन बाद संघर्ष समिति को प्राप्त हुए। इसके अलावा विस्थापित होने वाले परिवार चिंतित है कि उन्हें बांध प्रबंधन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मिलेंगी भी या नहीं।
बैठक में संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह तोमर महासचिव संजय चौहान प्रेस सचिव जयप्रकाश शर्मा सुरेंद्र सिंह,रघुवीर सिंह, विजय कुमार आजाद लक्ष्मी सिंह गीता राम शर्मा रूप सिंह चेत सिंह बालमोहन रघुवीर शर्म आनंद पूरन सिंह उदय सिंह चौहान सुमित बलिंदर सिंह समेत दर्जनों लोगों नेभाग लिया।

टिप्पणियाँ