फ्रेंड्स ऑफ फारेस्ट संगठन ने किया पौधरोपण


 सराहां 17 अगस्त

संजय राजन सराहां सिरमौर                                          शनिवार 17 अगस्त 2024 को Friends of Forest संगठन द्वारा जमटा वन परिक्षेत्र में निहोग के निकट डाडू वन मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत् रोपित क्षेत्र में एक पोधा रोपण कार्यकर्म का आयोजन किया गया। इस पौधा रोपण कार्यकर्म में संगठन के वन विभाग से सेवानिवृत लगभग 15 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रदीप शर्मा सेवानिवृत राज्य वन सेवा के अधकारी ने की तथा  नसीम मोहम्मद दिदान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर लगभग 50 पौधे आंवला, अर्जुन, कचनार इत्यादि के लगाए गए। इस अवसर पर संगठन के सदस्य  राम कुमार वर्मा,  राम दयाल,    अरूण वालिया,  ईश्वर चंद शर्मा,  किशोरी लाल पराशर,  बाबू राम पुंडीर,  अशोक तोमर,  हिमेश कुमार राजू,  राजेंद्र ठाकुर,  यशवंत ठाकुर,  दलीप सिंह,  प्रेम सिंह। इत्यादि उपस्थित थे ।इस आयोजन के लिए वन मंडल अधिकारी नाहन  अवनी भूषण रॉय,  IFS ने शुभ कामनाएं दी ।  मौके पर उपस्थित स्थानीय वन खंड अधिकारी  मुकेश पुंडीर, व  संत राम ठाकुर का इस कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर सहयोग रहा। संगठन द्वारा वन मंडल अधिकारी  अवनी भूषण रॉय IFS, वन परिक्षेत्र अधिकारी  प्रेम सिंह कंवर, वन खंड अधिकारी  मुकेश पुंडीर व संत राम ठाकुर व० खंड का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ