हरिपुरधार के कारोबारी काे दिल का दौरा पड़ने से मौत, दो घंटे बंद रहा बाजार


हरिपुरधार 
 हरिपुरधार के 55 वर्षीय कारोबारी हीरा सिंह का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हीरा सिंह की हरिपुरधार में दो दुकानें है। दुकानदारी के अलावा वह आलू, लहसुन आदि की खरीदारी का भी काम करते थे। शुक्रवार को वह आलू की खरीदारी करने खड़ाह गांव गए थे जहां पर उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। ग्रामीण तुरंत उन्हें सीएचसी हरिपुरधार ले आए। डॉक्टरों ने उन्हें वहा पर मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से बाजार में भी शोक की लहर दौड़ गई और उनके शोक में हरिपुरधार बाजार दो घंटे तक बंद रहा।

टिप्पणियाँ