सराहां 5 सितम्बर
राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहाँ दिनांक 15 से 17 सितम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है , जिसमें सांस्कृतिक संध्या हेतु कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा | ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी “सी” व “डी” के कलाकार चयनित किये जायेंगे जिसके ऑडिशन दिनांक 11 सितम्बर , 2024 बुधवार को उप-मंडल अधिकारी (ना.) पच्छाद के कार्यालय सभागार में दोपहर 12 :30 पर होंगें | सभी इच्छुक कलाकार अपने आवेदन दिनांक 10.09.2024 तक कार्यालय उप- मंडल अधिकारी (ना.) पच्छाद में ई-मेल , डाक एवम स्वयं आकर जमा करवा सकते हैं | चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुती के अनुसार दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा | ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकरों को आने जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी |
श्रेणी “ए “ व “बी” के स्थापित कलाकरों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकॉर्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा | अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01799-236528 पर संपर्क कर सकते हैं |
ई –मेल : sdm-pcd-sir@hp.gov.in
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें