- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 13 सितम्बर
उप मंडल अधिकारी ( नागरिक ), पच्छाद स्थित सराहां की अध्यक्षता में विकास खंड कार्यालय में सरकार द्वारा आरंभ किए गए 15 दिवसीय " स्वच्छता ही सेवा - 2024" कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उप मंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी के अतिरिक्त विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों से पंचायत सचिवों ने भाग लिया। जिसका मुख्य उद्देश्य समूचे देश में सफाई रखने की आदतों को बड़ावा तथा स्वच्छता की वृद्धि करना है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा -2024 कार्यक्रम की रूपरेखा तथा एक पखवाड़े तक होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी, शिक्षा एवम कृषि तथा उद्यान विभाग आदि को पंचायतों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के बारे मेंआग्रह किया गया इस कार्यक्रम का आरंभ दिनाक 15 सितम्बर को ग्राम सभा बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा शपत लेने के उपरांत 16 से 21 सितंबर, 2024 तक पंचायत पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों, नवयुवक मण्डल, महिला मंडलों, आंगनवाड़ी वर्कर एवम सहायकों तथा आशा वर्कर आदि सभी को शामिल कर पेयजल स्त्रोतों की सफाई की जानी है ।22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक गांवों में स्थानीय लोगों को साथ लेकर स्वच्छता हेतु श्रम दान किया जाना चाहिए। इसी प्रकार दिनाक 25 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किए जाने हैं, तत्पश्चात29 सितम्बर से 01अक्टूबर तक जागरूकता कैंप लगाकर आम जनमानस को स्वच्छता के सभी आयामों की जानकारी दी जानी है। कार्यक्रम के अंत में 02 अक्टूबर को स्वच्छता में अच्छे काम करने वाले लोगों, तथा समूहों को पंचायत स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के अंत में उप मंडल अधिकारी ( नागरिक) पच्छाद महोदय द्वारा इस अभियान में जुड़े लोगों से समय अंतराल पर अपने अपने क्षेत्र में सफाई अभियान आयोजित करने की अपील की गई।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें