मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार में 'राजभाषा हिंदी पखवाड़ा 2024' बड़े हर्षोल्लास से मनाया

 


मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार में 'राजभाषा हिंदी पखवाड़ा 2024' बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सबसे पहले पाठशाला में शास्त्री के पद पर कार्यरत पवन कुमार और हिन्दी भाषा अध्यापिका किरण कुमारी ने हिन्दी भाषा के इतिहास, महत्व और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 'भाषण प्रतियोगिता' में कुल पंद्रह बच्चों ने भाग लिया, जिसमें गांधी सदन की अक्षिता राणा ने प्रथम, सुभाष सदन से समीक्षा द्वितीय व विवेकानंद सदन से हंसिका तृतीय स्थान पर रही।

 'निबंध लेखन प्रतियोगिता' में मुस्कान प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय व ओजल तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 'प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' कनिष्ठ वर्ग में विवेकानंद सदन प्रथम, सुभाष सदन द्वितीय और गांधी सदन तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और 'हिन्दी दिवस' पर इस सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया ।

टिप्पणियाँ