गगल पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर पंजाब से एक और हेरोइन तस्कर को पकड़ा ,एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए गगल पुलिस ने अमृतसर के 23 वर्षीय आलोक कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर देर रात राजौल पुल के पास गगल पुलिस ने नाके के दौरान इस व्यक्ति को पकड़ा।
आरोपी अमृतसर से बाइक पर आया था। चेकिंग के दौरान बाइक के टूल बॉक्स से 21.4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को वहीं पर पकड़ लिया गया।आरोपी युवक की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया ।उन्होंने बताया कि इस युवक के खिलाफ पुलिस थाना गगल में मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें