यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज शिमला की छात्राओं द्वारा पाक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान

 


"पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान



शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज की छात्राओ ने   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोट्टा शिमला में 6-8 कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान चलाया।इस अवसर पर संस्थान के 9वे सेमेस्टर की छात्रा रिया चंदेल के नेतृत्व में 7वे सेमेस्टर की छात्राएं वेदिका शर्मा  और कोमल संख्यान की टीम ने  उपस्थित छात्र छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।छात्रों को हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के बारे में भी बताया गया, जो पॉक्सो एक्ट में दिए गए हैं।


इस अभियान के दौरान, छात्रों को एनिमेटेड चित्रों के माध्यम से पॉक्सो एक्ट के बारे में समझाया गया, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिली कि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए कैसे लड़ सकते हैं।इस अभियान को छात्रों और शिक्षकों ने बहुत सराहा और  इसकी प्रशंसा की।

टिप्पणियाँ