नारग के बनाड़ गाँव मे जैविक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

 तहसील नारग के  गांव बनाड़ में समृद्धि ऑर्गेनिक फार्म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे द्वारा गुरुवार को जैविक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। 

सराहां 26 सितम्बर


इस प्रशिक्षण में कंपनी के प्रबंधक   सौरभ सैनी व क्षेत्राधिकारी  दिवेश शर्मा ने किसानों को जैविक खेती से मृदा उर्वरता व फसल गुणवत्ता में सुधार करने के बारे में बताया।   सौरभ ने बताया कि कैसे किसान घर पर उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करके जैविक विधि से जीवामृत, बीजामृत दसपर्णी, मटका खाद आदि का  निर्माण कर सकते हैं। यह सभी खाद पर्यावरण अनुकूल हैं व पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुंचाते हैं। 
इसके विपरीत रासायनिक खादों के अनियमित प्रयोग से पर्यावरण क्षरण व मानव स्वास्थ्य को हानि हो रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम बनाड के वार्ड मेंबर  सत्यानंद शर्मा सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ