आदर्श बाल निकेतन नाल पच्छाद का किया निरीक्षण

 सराहां 10 सितम्बर


   ज़िला  इंस्पेक्शन कमेटी सिरमौर द्वारा सोमवार को आदर्श  बाल निकेतन आश्रम नाल पच्छाद का निरीक्षण किया गया   जहां पर रह रहे सभी बच्चों के रहन सहन , जरूरतों और स्वास्थ की  भी जांच की  गई  l  तत्पश्चात आई सी डी एस विभाग  से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी व  ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी  सिरमौर के द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय मलगन पच्छाद सिरमौर में  बाल संरक्षण और बाल न्याय अधिनियम 2012, बाल अधिकार की सुरक्षा के प्रति एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य  बच्चों को सभी प्रकार के बाल  आधिकारो से जागरूक करवाना  था l शिविर में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की l उन्होंने बच्चों को सभी प्रकार के बाल अधिकारो  के प्रति  जारूरुक किया व बच्चों के लिए महिला एवम बाल विकास  द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं से  भी बच्चों व अध्यापकों को अवगत करवाया गया  ज़िला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा  बच्चों तथा अध्यापकों  से  यह सभी योजनाएं जनता के साथ साझा करने को कहा गया  ।  ज़िला बाल संरक्षण ईकाई से ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति रमा रेटका ने विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना , फोस्टर केयर योजना, अडॉप्शन,आफ्टर केयर, योजनाओं के बारे में विस्तार  पूर्वक  जानकारी दी गई  l बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री दीपक चौहान जी ने महिला एवम बाल विकास की मातृ सम्बल योजना के साथ  बच्चों को मोबाइल के  बढ़ते दुष्प्रभाव पर संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि बच्चें इसका सदुपयोग कर ज्ञानवर्धक  चीज़े देख सकते हैं जिस से उन्हें अपनी पढ़ाई में  भी मदद मिल सकती हैं l ज़िला बाल संरक्षण इकाई से  संरक्षण अधिकारी संस्थागत श्री सोहन सिंह ने  मुख्य मंत्री सुखाश्रय योजना से बच्चों को जागरूक किया तथा इस योजना के पात्रता व योजना से बच्चों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ के बारे में जानकारी  दी l काउंसलर श्रीमति प्रवीन अख्तर ने बच्चों को गुड टच और बेड टच पर बच्चों को जागरुक किया l  चिकित्सा विभाग से डॉक्टर  अनुपमा आरोड़ा ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के टिप्स व अपनी साफ सफ़ाई रखने के बारे में बच्चों को जागरूक किया l ICDS से  ज़िला  समन्वयक श्री राजेश  शर्मा  ने बच्चों को  अच्छे भोजन के पोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी l जेंडर स्पेशलिस्ट कुमारी सोनम परमार  ने हब के द्वारा संचालित योजनाओं को बच्चों से सांझा किया l इस प्रकार इस शिविर में ICDS और ICPS विभाग द्वारा संचालित  सभी प्रकार की योजनाओं और बाल कानूनों से बच्चों व अध्यापकों को जागरूक किया गया l कार्यक्रम के अंत में राजकीय उच्च विद्यालय मलगन के प्रधानाचार्य श्री अश्वनी ने इस शिविर को करवाने के लिए जिला कार्यकर्म अधिकारी व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी का धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों को बाल अधिकारो पर अमल करने और अधिकारियों द्वारा सांझा की गई सभी  जानकारियों को प्रत्येक जन  जन तक पहुंचाने को कहा ताकि सभी पात्र बच्चें इन योजनाओं का लाभ ले सके l इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर में लगभग 210 छात्र  छात्राओं, अध्यापको, बच्चों के अभिभावकों, आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एसएमसी अध्यक्ष व ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दी l

टिप्पणियाँ