जिला सिरमौर के धारटीधार के पंजहाल में हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम (HRTC) की बस हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गई। घटना वीरवार शाम करीब 7 बजे हुई। मौके पर मौजूद यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार बस गातु से नाहन की तरफ आ रही थी।
इस दौरान बस जब पंजहाल के समीप डमराहल नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक बस के पीछे के दो टायर खुल गए। इस दौरान बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। हैरानी की बात यह है कि चालक को भी खुद इसका अंदाजा नहीं रहा। जब यात्री चिल्लाने लगे तो ड्राइवर ने बस रोक दी।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टायर में एक नट कम था जिस कारण टायर खुल गए। बस ख़राब होने के बाद यात्री मौके पर परेशान हो रहे थे। हालांकि नाहन से एक अन्य बस मौके पर रवाना हो गई थी। गनीमत यह रही की बस के खाई में गिरने से बाल बाल बच गई। किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें