सराहां में वामन द्वादशी के उपलक्ष पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत समापन*

 *सराहां में वामन द्वादशी के उपलक्ष पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का  विधिवत समापन* हुआ


वामन द्वादशी के उपलक्ष पर 14 - 17 सितंबर तक सराहां बीडीओ कम्प्लेक्स में अयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता जिसमें चार वर्ग अंडर 15, अंडर 30, अंडर 40 ओर एबब 40  का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। समापन समारोह के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगेश ठाकुर ने शिरकत की। और विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

यह प्रतियोगिता पच्छाद बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। समापन समारोह के उपलक्ष पर बीडीओ सराहां रमेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और इस तरह की प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर करने की बात कही। मुख्य अतिथि ने बैडमिंटन एसोसिएशन की सराहना करते हुए  कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आज के दौर में बेहतरीन प्रयास है ताकि बच्चों ओर युवा पीढी को नशे और मोबाइल फोन की लत से डायवर्ट किया जा सकें ।

विजेता प्रतिभागियों में अंडर 15 सिंगल में विनर विपिन और रनर सूर्या व डबल में सक्षम और आर्यन  व अनुराग और सार्थक रनर अप रहे। अंडर 30 सिंगल में विनर विपिन और रनर अप विशाल व डबल में विपिन व गौरव विनर और अंश और अभय रनर अप रहे ।

अंडर 40 सिंगल में विनर रमेश शर्मा व रनर विपिन और डबल में विपिन व गौरव विनर और विशाल व सुनील रनर अप रहे।

40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विनर शिशु पाल भारद्वाज व रनर अप मोनी ठाकुर और डबल में विनर योगेश व धनवीर और रनर मोनी ठाकुर व महेंद्र रहे ।

अंडर 15 में विजेता को ट्रॉफी ओर 1100 रुपये एवम रनरअप को ट्रॉफी ओर 500 रुपये इससे ऊपर के सभी वर्गों में विजेता को ट्रॉफी के साथ 2100 रूपये एवम रनरअप को ट्रॉफी के साथ 1100 रुपये इनाम राशि के रूप में दिए

टिप्पणियाँ