जिला सिरमौर के उप मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रणफुआ जबड़ोग के जबड़ोग गांव के युवक राजेश कुमार 35 की डाक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। राजेश कुमार अपने पत्नी के साथ जंगल में घास काटने गया था घास काटने के उपरांत वह घास का भार अभी बंद ही रहा था कि अचानक उसका पांव फिसलने से वह गहरी खाई में लुढ़कता चला गया जिस कारण उसके शरीर में गंभीर चोटें आई पत्नी ने आवाज़ देकर ग्रामीणों को बुलाया जिन्होंने इस दौरान राजेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। राजेश कुमार की मृत्यु से पूरी पंचायत में अशोक लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता भी लगता छोड़ गया।
संगड़ाह थाना प्रभारी मंसाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर सब परिजनों को सौंप दिया गया है।
उपमंडल अधिकारी सुनील कायध ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की राशि फोरी राहत के तोर पर प्रदान किए गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें