नरेश कुमार कौंडल की अध्यक्षता में ममलीग में बैठक आयोजित

ममलीग 27 अक्टूबर।               

रविवार  को सायरी, ममलीग,जुब्बल हट्टी ,जठिया देवी, कुफ़टू लीग की त्रैमासिक  बैठक का आयोजन लीग के अध्यक्ष नरेश कुमार कौंडल की अध्यक्षता में ममलीग में किया गया।बैठक में गत दिनों उत्तराखंड में सेना के वाहन के खाई में गिरने के कारण  शहीद हुए सेनिको की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।तदोपरांत गत तीन माह के कार्यों का अवलोकन किया गया तथा आने वाले समय मे लीग द्वारा किये जाने वाले कार्यो की विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में आगामी 26 जनवरी को लीग के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले  कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उसी दिन त्रैमासिक बैठक रखने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में बैंक एकाउंट,पेंशन एकाउंट,लीग के लिये जमीन रिलीज इत्यादि विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान लीग के कार्यो को सुचारू रूप से चलाने के लियू एक अनुशासन समिति का गठन भी किया गया जिसमें ओम प्रकाश,हीरा सिंह व उपनिदेशक पी सी चौहान को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।वही मदन लाल को कोषाध्यक्ष तथा हरनाम सिंह को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।बैठक में लीग से जुड़े सदस्य व 3 वीर नारी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ