संगड़ाह : राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में विश्व ग्रामीण महीला दिवस के अवसर एन एस एस इकाई और महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्त्वधान में एक इंट्रोडक्टरी इन्टरेक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० मीनू भास्कर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला उत्पीडन एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के विरुद्ध है जिसमें घरेलू हिंसा,
यौन उत्पीडन व शारीरिक और मानसिक प्रताडना आदि के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की उन्होंने
छात्र जीवन में काम आने वाले कौशल और गुणों से अवगत करवाया उन्होंने जिज्ञासा, खोज, साहित्यिक रुचि, स्थानीय संस्कृति की जानकारी व शिक्षा के साथ साथ कौशल का होना आदि विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा भविष्य में महाविद्यालय में कौन कौन से कार्य किये जायेंगे इस विषय पर भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ देवराज शर्मा, डॉ जगपाल तोमर, डॉ जगदीश चंद, प्रो संदीप कुमार कनिष्क, प्रो अजय सिंह, प्रो अंबरा देवी, प्रो विनोद धीमान, प्रो चंद्र प्रकाश पथिक, प्रो ओमप्रकश, श्री विनोद शर्मा ग्रेड 1 सुभाष चंद सहायक पुस्तकाध्यक्ष उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें