मुसाफिर ने किया पट्टा कुफड़ मेले का शुभारंभ

 सराहां 16 अक्टूबर                                                    ग्राम पंचायत साधनाघाट  के पट्टा  कूफ़ड़ में आयोजित मेले में मेला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार व कमेटी के सदस्यों के आग्रह पर बुधवार 16 अक्टूबर 2024 को  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवम वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  जी०आर० मुसाफिर मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने  विधिवत पूजा अर्चना के साथ पट्टा कूफ़ड़ मेले का शुभारभ किया और यहां मेला कमेटी व आम जनमानस को  मेले की हार्दिक शुभकामनाएं  दी ।

मुसाफिर  ने कहा कि मेंले 

धार्मिक पारंपरिक और हमारी संस्कृतिक धरोहर है । इनके आयोजन से हमारी आने वाली पीढ़ियां  परिपक्व होती है और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत का पता चलता है ।


उन्होंने  मेले में अपनी ऐच्छिक निधि से मेला कमेटी  को 11000 हजार रुपए दिए । 


मुसाफिर  ने कहा के मुख्य मंत्री जी की घोषणाओं के बाद कर्मचारी वर्ग खुशी से गदगद है ।

क्लासफोर की मांगो को स्वीकृत किया ओर पेंशनरों के बिलों का भुगतान ओर एक मुश्त बकाया एरियर देने की स्वीकृति भी प्रदान की ।

मुख्य मंत्री जी ने कर्मचारियों को 4 प्रतिशत DA देने की घोषणा की और सभी कर्मचारियों  व पेंशनरों के सभी बिल देने के आदेश भी दिए । साथ ही उन्होंने इस माह की सैलरी 28 अक्टूबर 2024 को देने की घोषणा की जिस से सभी कर्मचारी वर्ग की दीपावली खुशी के साथ बीते ।

इसके लिए मुसाफिर   ने मुख्य मंत्री जी का आभार प्रकट किया ।


मुसाफिर  ने कहा के 

कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते है और सरकार की योजनाओं को धरातल पर कार्यरूप देकर जनता को लाभान्वित करवाते है । 


मुसाफिर  ने मेले में लोगों से आग्रह किया के प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की नीतियों का भरपूर  लाभ उठाए ।

मुसाफिर  ने कहा के जल्द ही पच्छाद के हर पंचायत का दौरा किया जाएगा और वहां की समस्याओं ओर विकास कार्यों का खाका तैयार कर मुख्यमंत्री, सरकार में बैठे माननीय मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर पच्छाद की समस्याओं के निपटारे किए जाएंगे और  विकास के नए कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा । जिस से पच्छाद के विकास में कोई भी कमी न रहे ।



मुसाफिर  ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आपसी सद्भाव को बनाए ओर छोटी मोटी आपसी  रंजिशो को दर किनारे  कर के ओर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पच्छाद के चहुंमुखी विकास पर जोर दे । जिस से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल हो ।

मुसाफिर  ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 15 अप्रैल 1948 के बाद जब से  हिमाचल  अस्तित्व में आया तब से आज तक हिमाचल का साथ ही पच्छाद का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार की दैन है । भाजपा के कुचक्र और प्राकृतिक आपदा के बावजूद कांग्रेस की सरकार व मुख्यमंत्री और सशक्त होकर उभरे है । 

उन्होंने कहा कि मैं ये विश्वाश दिलाता हूं कि  भविष्य में भी सुखविंदर सिंह सुक्खू  जी के  नेतृत्व में  हिमाचल के साथ साथ पच्छाद  की हर पंचायत विकास के नए आयाम साथपित करेगी  ।


मुसाफिर  ने जम्मू में उम्र अब्दुल्ला के मुख्य मंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई भी दी ।


इसके उपरांत मुसाफिर  ने मेले में आए लोगों की जन समस्याओं को सुना और मौके पर हो उनका निवारण भी किया। । उन्होंने  पट्टा, कूफ़ड़,  डेला, मांणों, चणडोगा, घासन ओर अन्य गांवों की समस्याओं को  जल्द निवारण के प्रयास का आश्वासन दिया ।


इस मौके पर ज्ञान गौतम,

सूर्य कांतसेवल,  घनश्याम (उपप्रधान), कर्मचंद, विनोद (प्रधान),  दूनीचंद,  सुंदरलाल, अमरसिंह, सोहनलाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ