एसडीएम संगड़ाह ने यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कसी नकेल



संगड़ाह : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के मुख्य बाजार में एसडीएम सुनील कायथ ने शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे गए।

  इस दौरान उन्होंने जहां पर लगभग दो दर्जन वाहनों की जांच की वहीं पर चालकों से वाहन अधिनियम का पालन करने की भी अपील की गई। एसडीएम ने स्थानीय पुलिस को भी यातायात व्यवस्था सुचारू रखने व नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वाहन चालकों को नियमित गति सीमा रखने, 

बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना,शराब पीकर गाड़ी चलाना व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की चालकों को हिदायत दी

टिप्पणियाँ