संंगड़ाह: उप मंडल संगड़ाह के आदर्श माध्यमिक विद्यालय परिसर में 32वीं उपमंडली स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा खंड संगड़ाह के 74 पाठशालाओं में से 21 पाठशालाओं के 130 छात्रों ने भाग लिया।दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में विज्ञान के मॉडल के अलावा गणित ओलंपियाड और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भवन कड़ियांना के प्रधान राजेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा विजेता छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य हिरदाराम शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाली सभी प्रतिभागी टीमें 6 नवंबर को कोलार में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
वरिष्ठ माध्यमिक क्विज प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार प्रथम, आदर्श जमा दो विद्यालय संगड़ाह द्वितीय तथा जमा विद्यालय नोहराधार तीसरे स्थान पर रहा। इसी वर्ग में डा वाई एस परमार विद्यालय हरिपुरधार पहले, जमा दो विद्यालय देव मंडल दूसरे तथा जमा दो विद्यालय हरिपुरधार तीसरे स्थान पर रहा।
कनिष्ठ वर्ग में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल हरिपुरधार पहले मिडिल स्कूल बोरली दूसरे तथा बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल संगड़ाह तीसरे स्थान पर रहा।
इन्नोवेटिव साइंस मॉडल में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल हरिपुरधार प्रथम जमा दो विद्यालय नोहराधार द्वितीय तथा भजोंड तीसरे स्थान पर रहा।
वरिष्ठ वर्ग में जमा दो विद्यालय नौहराधार प्रथम, भजोंड के नितिन शर्मा द्वितीय तथा संगड़ाह तीसरे स्थान पर रहा।
गणित ओलंपियाड में मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार प्रथम जमजा विद्यालय भोग धार की अंजू दूसरे तथा मिडिल स्कूल बोरीवली का करण नेगी तीसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में जमा दो विद्यालय हरिपुरधार के छात्र ने 25मे से 25अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया जब के टाली चंद्रोंणा का छात्रा मुस्कान दूसरे तथा भजोंड की वंशिका तीसरे स्थान पर रही कनिष्ठ वर्ग में निशांत प्रथम हरिपुरधार का आर्यन ठाकुर दूसरे तथा नोहराधार तीसरे स्थान पर रहा।
इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा वेद प्रकाश ठाकुर खजान सिंह गीता शर्मा कपिल भारद्वाज जयप्रकाश शर्मा के अलावा सभी विद्यालयों के अध्यापक गण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें