हृदय गति रुकने से वियोंग गांव के मुखिया सुरतराम का निधन

हरिपुरधार 

हरिपुर धार क्षेत्र के वियोंग गांव के रहने वाले सुरत राम शर्मा का मंगलवार देर सायं हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। सुरत राम शर्मा क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति थे तथा गांव के मुखिया के रूप में जाने जाते थे।
लोगों ने बताया कि गांव के लिए उनके योगदान और कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। लोग उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्ति के रूप में जानते थे, जिन्होंने समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके जाने से क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है, और क्षेत्र के लोगों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को गांव के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सुरत राम शर्मा के आकस्मिक निधन पर पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सहीराम ठाकुर पंचायत प्रधान शांता देवी,उप प्रधान फिल्म सिंह,चंदन शर्मा, पूर्व सुमन शर्मा,  रिखी राम शर्मा, वेदप्रकाश ठाकुर आदि ने उनके अकस्मात निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ