डॉ मीनू भास्कर होंगी डिग्री कॉलेज संगड़ाह की नई प्रधानाचार्य


राजकिय महाविद्यालय संगड़ाह में नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ मीनू भास्कर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ देवराज शर्मा व समस्त कर्मचारी व छात्रों  ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस  मोके पर प्रो. प्रमोज शर्मा, डॉ जगदीश चन्द, डॉ जगपाल सिंह, प्रो. संदीप कुमार कनिष्क, प्रो. अजय कुमार, प्रो. अम्बरा, प्रो विनोद कुमार, प्रो. कविता चौहान, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. पूनम, प्रो. चंद्र प्रकाश पथिक, प्रो. ओमकांत, विनोद शर्मा, राजीव कुमार व कुमारी अनिता शर्मा आदि कर्मचारी के सदस्यों ने ने प्रधानाचार्य  का स्वागत किया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ देवराज शर्मा व समस्त कर्मचारी स्वागत करते हुए .


डॉ मीनू भास्कर ने कार्यभार संभाला और कहा कि, छात्रों को हर तरह की  मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना व शिक्षा में गुणात्मक सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

टिप्पणियाँ