सराहां 5 अक्टूबर
शनिवार को वन विभाग से आये सराहाँ रेंज के रेंज अफसर विरेंद्र कुमार ब्लॉक ऑफीसर सराहाँ जगदीश दत्त ब्लॉक अफसर बनाह धिन्नी राम दत्त वन रक्षक नीरज, नीलम, इंदु बाला , अर्पण , प्रवीण , जितेन्द्र , और अंकित के द्वारा उदय पब्लिक स्कूल के परिसर में वन्य जीव अभ्यारण से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतोयोगिता का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम वन रक्षक के पद पर आसीन नीरज ने बच्चों को वन्य जीव की महत्ता एवम् विलुप्त हुए जीवों के कारणों पर प्रकाश डाला | इसके पश्चात विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के टैगोर ,आर्यभट एवम् कौटिल्य ने भाग लिया | जिसमें आर्यभट प्रथम एवम् कौटिल्य दुसरे स्थान पर रहा | तदोपरान्त वन विभाग से आये रेंज अफसर विरेंद्र कुमार ने बच्चों में पुरुस्कार वितरण करने के साथ-साथ उनके जलपान की भी व्यवस्था की | बाद में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा व अशोक , मीनू , अनुराधा , ज्योति , प्रीति , अंजू , कमला , रूचि , एवम् साक्षी ने वन विभाग से आये सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें